Site icon Yashbharat.com

कटनी की बेटी मानसी ने बढाई शान, लाल किले पर पीएम एस्‍कार्ट के साथ निभाई ये महत्‍वपूर्ण भूमिका

IMG 20190815 WA0431

नई दिल्‍ली कटनी। कटनी की बेटी ने जिले ही नहीं संपूर्ण प्रदेश का नाम रौशन किया है। पूर्व पार्ष्‍द उषा गेंडा की पुत्री मानसी एयर फोर्स में कार्यरत है। जिन्‍हें लालकिले पर ध्‍वजारोहण के वक्‍त प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सुरक्षा एस्‍कार्ट में शामिल किया गया था। लाल किले पर पीएम के इस महत्‍वपूर्ण एस्‍कार्ट में केवल दो ही केडेट रहते हैं । इसमें मानसी को शामिल किया गया था।

आज सुबह जब कटनी की बेटी मानसी लालकिले पर पीएम एस्‍कार्ट में नजर आर्इं तो न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे शहर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। होनहार मानसी को उनकी बेहतरीन परेड के लिए इस गौरव हेतु चुना गया था। इससे न सिर्फ प्रदेश गौरवान्वित हुआ वरन जिले में हर व्‍यक्ति का सिर गर्व से उंचा हुआ।

सोशल मीडिया पर पीएम के साथ मानसी की तस्‍वीर तेजी से वायरल हुईं। गेडा परिवार को भी अपनी बेटी पर नाज है। सभी ने बेटी मानसी की इस उपलब्धि पर उन्‍हें बधाई और शुभकानाएं दीं।

Exit mobile version