Site icon Yashbharat.com

कच्ची उम्र में परवान चढ़ा प्यार तो मौत के अंजाम तक जा पहुंचा, नाबालिगों ने खाया जहर, लड़की की मौत

IMG 20180720 WA0009

कटनी। कच्ची उम्र में प्यार परवान चढ़ा तो सदा के लिए एक होने की खातिर दो नाबालिगों ने मौत को गले लगाने की ठान आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भर नहीं खाईं बल्कि साथ जी नहीं सके तो मौत को गले लगाने का दुस्साहसिक कदम भी उठा लिया। वाक्या समीपी जिले पन्ना के थाना सलेहा ग्राम मदीजन का है।

समीपी जिला पन्ना का मामला, लड़का गंभीर

परिवार समाज में प्यार की स्वीकारता नहीं हो पाने से दुखी एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी और 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने जहर खा लिया। दुखदायाी इस घटनाक्रम में किशोरी की मौत हो गई जबकि किशोर अभी भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष करता जिला चिकित्सालय कटनी में इलाजरत है।

पुलिस और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदिंजन थाना सलेहा में कल यह दोनों किशोर प्रेमी कल सायं घर से निकले लड़की ने शौच जाने का बहाना बनाया काफी देर तक जब लड़की वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोच शुरू की कुछ देर बाद लड़का जो कि देवेन्द्रनगर थाना के ग्राम बडोरा का रहने वाला था के किसी परिजन ने लड़की के घर वालों को फोन पर सूचना दी कि वह यहां आ जाएं दोनों नाबालिगों ने जहर खा लिया है और वह अस्पताल में भर्ती है।

लड़की के घर वाले जब अस्पताल पहुंचे तो लड़की की मौत हो चुकी थी जबकि लड़के को गंभीर हालत के चलते कटनी रिफर कर दिया गया। वाक्ये के बाद पूरे क्षेत्र में कच्ची उम्र में प्यार के इस अंजाम की चर्चाएं हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है इधर कटनी में भर्ती किशोर की हालत अभी भी गंभीर बनी है।

Exit mobile version