Site icon Yashbharat.com

कंटेनर की टक्कर से इनोवा चकनाचूर, जबलपुर के युवक की दर्दनाक मौत

IMG 20200922 WA0054

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, तेन्दूखेड़ा। जबलपुर का एक परिवार तेंदूखेड़ा दमोह रोड पर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी मोहित नायडू, अदिति वर्मा तथा तन्मय जैन किसी कार्य से इनोवा कार सेे तेंदूखेड़ा आये थे।

यहाँ से तीनों वापस जबलपुर के लिए निकले तभी स्टेट हाइवे में तेन्दूखेड़ा के थोड़ा आगे इनोवा को सामने से एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए।

इनोवा को जबलपुर निवासी तन्मय जैन चला रहे थे। जिनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अदिति तथा मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

इनोवा का नम्बर एमपी 20 सीडी 2009 है। मृतक जबलपुर के प्रसिद्ध केटर्स संजय केटर्स परिवार के सदस्य बताए गए है। घटना के बाद कंटेनर फरार बताया जा रहा जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version