Site icon Yashbharat.com

कंगना रनौत को HC से झटका, जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस में खारिज हुई याचिका

kangna_ranaut

kangna_ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के उस याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज किये गये मानहानि केस को रद्द करने का अपील की थी।

बता दें कि यह मालमा बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद का है। जब कंगना ने सुशांत सिंह की मौत का कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद ‘नेपोटिज्म’ को बताते हुए कई लोगों पर आरोप लगाया था। इन नामों में एक नाम जावेद अख्तर का भी था। कंगना ने खुलेआम जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।

 

 

 

Exit mobile version