Site icon Yashbharat.com

कंगना पर अभद्र टिप्पणी, हाईकोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, BMC की भी खिंचाई

09 09 2020 kangana rawana 202099 101228

मुंबई । कंगना रनोट पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों के कारण मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को हाईकोर्ट की तगड़ी खिंचाई का सामना करना पड़ा।

हाईकोर्ट ने कंगना के बांद्रा स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ के लिए बीएमसी पर भी सख्त टिप्पणियां की हैं।

कोर्ट ने दोनों पक्षों से एक हफ्ते में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।

जस्टिस शाहरुख जिमी कत्थावाला और रियाज इकबाल छागला की खंडपीठ ने कंगना की याचिका पर सुनवाई करते हुए संजय राउत द्वारा रनोट पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों के लिए जमकर खिंचाई की।

गत दिनों कंगना ने मुंबई पुलिस और मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। जिसके जवाब में राउत ने रनोट को “हरामखोर” कहा था।

एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान जब एंकर ने राउत से पूछा कि कानून हाथ में लेने की क्या जरूरत, तो राऊत ने उससे उल्टा सवाल किया कि “कानून क्या है”। मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों जजों ने राउत के इन दोनों बयानों पर कड़ी टिप्पणी की। जज ने पूछा कि ये कानून क्या है, का क्या मतलब है।

Exit mobile version