Site icon Yashbharat.com

औवैसी का तंज- लैला-मजनूं से कम नहीं PM मोदी व CM नीतीश का प्‍यार

ovesi

न्‍यूज डेस्‍क। औवैसी का तंज- लैला-मजनूं से कम नहीं क्करू मोदी व ष्टरू नीतीश का प्‍यार
एआइएमआइएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसे। उन्‍होंने दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

एआइएमआइएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बीच के संबंध को ‘लैला-मजनूं का प्‍यार’ करार दिया। कहा कि इसमें कौन ‘लैला’ है और कौन ‘मंजनू’ यह मत पूछिए। ओवैसी शनिवार को बिहार के किशनगंज स्थित पोठिया, ठाकुरगंज और बहादुरगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर जमकर तंज किए। साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जहां कुर्सी के लिए पाला बदलने का आरोप लगाया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता से झूठे वायदे कर गुमराह करने की बात कही। कांग्रेस पर सीधे मला करते हुए ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक बिल जब लोकसभा पेश किया जा रहा था, उस वक्त स्थानीय सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी को कांग्रेस ने बोलने तक नहीं दिया था, जिसे मौलाना ने स्वयं खुले मंच से स्वीकार किया था।

औवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की लव स्‍टोरी लैला-मजनूं की तरह है। उन्‍होंने दोनों कोसंबोधितकरते हुएकहा कि जब उनकी लव स्‍टोरी लिखी जाएगी, तो उसमें संप्रदायों के बीच नफरत फैलाने की कहानी भी लिखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीमांचल के लोगों को आजादी के बाद से सभी राजनीतिक दलों ने विकास और जात-पात के नाम पर ठगने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के नाम पर वोट लेकर नरेंद्र मोदी के पाले में जाकर राज्य की जनता को धोखा दिया है। पार्टी प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के कारण देश के गरीब बर्बाद हो गए। मोदी के अच्छे दिन देश में कहीं नहीं दिखा। पांच साल बीतने के बाद भी लोगों के खाते 15 लाख रुपये नहीं आए। जीएसटी से व्यापार बर्बाद हो गया। अब नरेंद्र मोदी दुबारा प्रधानमंत्री नही बनेंगे। कांग्रेस लंबे अरसे से मुसलमानों को वोट बैंक के रूप मे इस्तेमाल किया, लेकिन मुसलमानों के पिछड़ेपन व बदहाली दूर नहीं किया। तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस के 45 सांसद रहने के बावजूद उन्होंने संसद मे मोदी का साथ दिया। बिहार मे कानून का राज नहीं है।

Exit mobile version