Monday, May 4, 2026
Latest:
LatestSportsक्रिकेटखेल

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जाम्पा संदेह के घेरे में, गेंद से छेड़छाड़ करते कैमरे में कैद

(लंदन)। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर गेंद से छेड़छाड़ के विवाद में घिरती नजर आ रही है। मामला वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबले का है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लेकिन इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जाम्पा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे जेब सेंड पेपर जैसी चीज निकालकर गेंद पर रगड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर जाम्पा का वीडियो सामने आने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है।

बता दें कि भारत की पारी की वायरल हुई कुछ तस्वीरों के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल खड़े करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलियाई फिर अपनी पुरानी ट्रिक अपना रहे हैं।जाम्पा ने अपनी बाईं जेब से कुछ वस्तु निकालकर उससे गेंद पर रगड़ते हुए देखा गया, इसके ये स्पिनर लगातार पूरे समय ऐसा ही करता नजर आया। वे गेंद की एक साइड लगातार रगड़ते दिख रहे थे। इससे वे संदेह के घेरे में आ गए हैं। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ हाल ही में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं।

सोशल मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उनके आधार पर फैंस कह रहे हैं कि जाम्पा ने सैंड पेपर का इस्तेमाल कर गेंद से छेड़छाड़ की। ये ठीक वैसा ही है जैसे एक साल पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुई इस घटना के वे सेंड पेपर से गेंद को घिसते कैमरे में पकड़ाए थे, जिसके चलके कैमरन बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा, जबकि टीम के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply