Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन कर्क से 400 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

13 06 2020 gutkha karobar

Operation Cancer in Madhya Pradesh :सेंट्रल एक्साइज-कस्टम, जीएसटी की खुफिया एजेंसी और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) ने मध्य प्रदेश के गुटखा-सिगरेट कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन “कर्क” (कैंसर) के दौरान छापामारी में 400 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का राजफाश किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने छद्म कंपनियों के जरिए कालेधन को सफेद में बदलने के लिए इस्तेमाल की गईं कंपनियों, करोड़ों रुपये के फर्जी खर्चे और हवाला संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 16 ठिकानों पर हुई कार्रवाई कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान इंदौर-उज्जैन में स्थित गुटखा-सिगरेट कारोबारियों के 16 अलग-अलग ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई को ऑपरेशन “कर्क” नाम दिया गया था।

जीएसटी एक्ट के तहत तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। छापे की कार्रवाई करने गई अधिकारियों की टीम का घेराव करने वालों के खिलाफ डीआरआइ ने एफआइआर भी दर्ज कराई है। सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों की टीम भी लाएकस्टम सेंट्रल एक्साइज, जीएसटी की खुफिया विंग और डीआरआइ ने इस कार्रवाई को पूरी तरह “हाईटैक” संसाधनों और विशेषज्ञों के सहारे अंजाम दिया।

Exit mobile version