Site icon Yashbharat.com

एमपी में फायरिंग, आगजनी और कर्फ्यू के बाद शिवराज ने जारी किया वीडियो

cm mmeting with police 2017113 13147 03 11 2017

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. सीएम शिवराज के मुताबिक, कुछ लोगों ने मध्य प्रदेश की समरसता को तोड़ने की कोशिश की है. हिंसा के दौरान जो घटनाएं हुई हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

मुख्यमंत्री ने आम लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश में सबकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हिंसा के लिए जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एससी/एसटी कानून को कमजोर करने वाले सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सोमवार को आहूत भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल जिलों में कई स्थानों पर भड़की हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, और कई अन्य घायल हो गए हैं.
हिंसा को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है. राज्य में सर्वाधिक हिंसा ग्वालियर, मुरैना और भिंड में देखने को मिली है. ग्वालियर के कलेक्टर राहुल जैन ने जिले में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, “दो लोगों की मौत ग्वालियर शहर में और एक व्यक्ति की मौत डबरा कस्बे में आपसी संघर्ष के दौरान हुई है.”

जैन से साफ किया कि तीनों मौतें आपसी संघर्ष में हुई है, जिसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि जिले में कुल 62 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

चंबल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संतोष सिंह ने मुरैना और भिंड में हिंसक सघर्षो में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. मुरैना शहर और भिंड के पांच कस्बों में कर्फ्यू लागू है. हालात पर बराबर नजर रखी जा रही है.

Exit mobile version