Site icon Yashbharat.com

एमपी के गृहमंत्री बोले- रेप की घटनाओं के लिए पॉर्न साइट्स जिम्मेदार

bhoopendra

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने देश में हो रहीं रेप की घटनाओं पर अनोखा बयान दिया है. उनका कहना है कि पॉर्न साइट्स की वजह से रेप की घटनाएं हो रहीं हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

गृहमंत्री ने कहा कि एमपी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है, जिसमें पॉर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चो में अपराध की वजह पॉर्न साइट ही है. वे उसे देखकर प्रभावित होते हैं. पॉर्न साइट्स बच्चों के मन पर गलत प्रभाव डालती है

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अब तक 25 पॉर्न साइट्स को बैन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि एमपी सरकार पॉर्न साइट्स पर रोक के लिए भी कानून बनाएगी.

इंदौर में मॉडल से हुए छेड़खानी मामले में गृहमंत्री ने कहा कि मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए ही कानून बनाया गया है.

Exit mobile version