भोपाल। मध्य प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शिवराज सरकार ने कैबिनेट कमेटी का गठन किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित की गई इस कमेटी में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह, उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल, जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य, सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.
कमेटी में सदस्य सचिव के तौर पर मुख्य सचिव बी पी सिंह और सह सचिव के तौर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शामिल होंगे.
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर कैबिनेट कमिटी गठित करने का ऐलान किया था
