Site icon Yashbharat.com

मासूम के साथ हुई दरिंदगी को लेकर NSUI ने लगाए ABVP के कार्यकर्त्ता पर गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2018 03 18 at 20.08.30

आगरा। छात्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पिछले 7 दिनों से एनएसयूआई कार्यकर्ता आगरा विवो के कुलपति के खिलाफ यूनिवर्सिटी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। धरने के सातवें दिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगरा कॉलेज मैदान में 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर 8 वर्षीय मासूम को श्रद्धांजलि दी साथ ही मासूम से दरिंदगी करने वाले हरीश ठाकुर को सख्त से सख्त सजा मिलने की भी मांग उठाई।

इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोपी को लेकर नया खुलासा करते हुए बताया कि उक्त आरोपी हत्यारा abvp का सक्रीय कार्यकर्त्ता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की करनी और कथनी पर भी सवाल उठाते हुए जमकर हमला बोला।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी भाजपा पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टी प्रदेश और देश में बेटी सुरक्षा की दुहाई दे रही है उसी पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता ने नवरात्रि से 1 दिन पहले इस दरिंदगी को अंजाम दिया है जिसकी एनएसयूआई घोर निंदा करती है एनएसयूआई पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगरा के ABVP संगठन को बर्खास्त कर दिया जाए।

Exit mobile version