Site icon Yashbharat.com

एनएसयूआइ छात्र नेता रजत छतर बने कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष

IMG 20220317 WA0005

मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश कांग्रेस में समस्त प्रकोष्ठों को मज़बूत करने के संकल्प से निरंतर कार्य किया जा रहा है।कटनी खेल जगत में बैड्मिंटॉन के प्रसिद्ध खिलाड़ी एनएसयूआइ के छात्र नेता ज़िला सचिव रजत छतर को खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह नियुक्ति पूर्व मंत्री कटनी संगठन प्रभारी लखन घनघोरिया की निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय सिंह ने की है।जानकारी देते हुए अंशू मिश्रा ने बताया कि लम्बे समय से छात्र राजनीति में सक्रिया रजत हमेशा से ही खेल जगत से जुड़ा हुआ है,बैड्मिंटॉन की कई प्रत्योगिताओं में उसने ख़िताब जीते है।

वह एनएसयूआइ में भी लम्बे समय से सक्रियता के साथ छात्र हितों के मुद्दों पर संगठन के माध्यम से आवाज़ बुलंद करते आए है।इस नियुक्ति से निस्चित ही खिलाड़ियों की समस्याओं को मज़बूती से उठाया जाएगा एवं खिलाड़ियों को भी कांग्रेस मानसिकता से जोड़ उनके हित की लड़ाई लड़ी जाएगी।

रजत की नियुक्ति पर ज़िलाध्यक्ष कांग्रेस गुमान सिंह,शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित,प्रदेश सचिव प्रवक्ता विक्रम खमपरिया,रामनरेश त्रिपाठी,हरिशंकर शुक्ला,गिरधारीलाल स्वर्णकार,सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजकिशोर यादव,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रौनक़ खंडेलवाल,निववर्तमान नेता प्रतिपक्ष मोसूफ बिट्टू,शेखर भारद्वाज,रजनी सोनी,निशा मिश्रा,रजनी वर्मा,हेमा शर्मा,रुक्मणी पांडेय,शुभम मिश्रा,अजय खतीक़,आशीष चतुर्वेदी,विकास दुबे,अभिषेक प्यासी,पार्थ समाधियाँ,आशीष पाली,अभय तिवारी,समेत सभी कांग्रेसजनो ने हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version