Site icon Yashbharat.com

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खातों से रकम उड़ाने वाला गिरोह का पर्दाफाश

download 3

भोपाल। स्कीमर लगाकर एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यह शातिर गिरोह स्कीमर लगाकर एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खातेदारों की पूरी रकम साफ कर देता था. साइबर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साइबर सेल के मुताबिक इस गिरोह में कुल 11 सदस्य हैं, जो पूरे देश में सक्रिय होकर कार्ड को क्लोन करके पैसे निकालने का काम करते ​थे. गिरोह का मुख्य सरगना हुसैन हाकम है.पुलिस पूछताछ में हुसैन हाकम ने बताया कि उसका साथी फैजान खान नेपाल के रास्ते से दुबई भाग गया है. पूछताछ में हुसैन हाकम ने यह भी बताया कि उसने गिरोह के कुल 11 सदस्यों में 4 ल​ड़कियां भी शामिल हैं.

हुसैन हाकम फ्लाइट से राजधानी भोपाल में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आया था.

Exit mobile version