एक परिवार के पांच सदस्य उनके घर में मृत पाए गए हैं।पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्य उनके घर में मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जमालपुर गांव में घटित हुई। यह आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई हो।
West Bengal: Bodies of five people of the same family found today at their residence in Dakshin Dinajpur district.
“One body was found hanging & others had head injuries. Prima facie seems to be a case of murder & subsequent suicide. Further probe is on,” say Police pic.twitter.com/tmeQbCCcgw
— ANI (@ANI) November 8, 2020
अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी हत्या कर दी गई। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह अभी प्रारंभिक अवस्था में है। एक शव लटकता हुआ मिला है जबकि अन्य के सिर में चोट के निशान मिले हैं। यह मामला हत्या और फिर आत्महत्या का भी हो सकता है।’ अधिकारी मे आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
