कटनी। कटनी में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तराम अखाड़ा रोड पर स्थित सूर्दोदय फायनेंस बैक में गरीबों और बेरोजगार युवकों के नाम पर एक माह के अंतराल में 15 बोगस खाते खोल दिए गए। और महज एक माह में ही हर खाते से 80 लाख रूपये तक का लेनदेन किया गया है। जानकारी के अनुसार महज एक माह के अंतराल में इनप खातों से 10 करोड़ के लेन-देन की जानकारी मिली है। बैंक के अफसरों ने जब खातों की निगरानी की तो वे हैरान हो गए। इसके बाद वे जांच के लिए खाता धारकों के घर पहुंचे और पूछताछ की गई। इस मामले से वे युवक भी चौंके हुए है। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को हवाला कांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसमें यह बात सामने आ रही है कि, ग्रामीण युवकों के दस्तावेज बैंक तक किस तरह पहुंचे। कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्तराम अखाड़ा रोड के पास स्थित सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक संचालित है। इस बैक में माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गैतरा गांव सहित आसपास रहने वाले 15 से अधिक युवाओं के पाम से खाते खोले गए है। इन खातों में हर रोज लाखों रूपये का लेनदेन होता रहा। हर खाते से 50 लाख से लेकर 80 लाख रूपये का लेनदेन सिर्फ 1 माह के अंतराल में किया गया है। यह पहला मामला नहीं है जब किसी खाते से इतना बड़ा लेनदेन उजागर हुआ हो। 2800 करोड़ रूपये का हवाला कांड कई दिनों तक सुर्खियों में रहा चुका है। इस मामले का भी हवाला से जोड़ कर देखा जा रहा है।
जिनके खाते खोले गए एक ही गांव के निवासी
कुछ खातों में लगातार हो रहें लाखों के लेनदेन के बाद बैंक के अफसर खाता धारकों के घर पहुंचे तो एक ही गांव गैंतरा के निवासी निकले। खाताधारकों औश्र उनके परिजनों ने ऐसे खाते और किसी तरह के लेनेदेन से साफ ं इंकार कर दिया है। मामले में चल रही जांच के बीच खाता धारकों ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन से शिकायत की है। बैंक अफसरों से इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पीडि़त युवकों पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

