Site icon Yashbharat.com

एक दूजे के लिये: डूबते पतियों को बचाने जलप्रपात में कूदीं पत्नियां, चारों की मौत

23 07 2019 waterfall 19425534 m

कोरिया। छत्तीसगढ़ को कोरिया जिले में पिकनिक मनाने गए दो दंपतियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के बड़काबहरा गांव में स्थित बगनच्चा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गये थे। पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद ताहिर अपनी पत्नी 21 वर्षीय साइना परवीन के साथ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में अपने ससुराल आया था।

सोमवार को ताहिर और साइना और साइना के भाई 26 वर्षीय नियाज अहमद और उसकी पत्नी 22 वर्षीय सना परवीन बड़काबहरा गांव के पास बगनच्चा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे। बताया जा रहा है कि नियाज की शादी सात महीने ही हुई थी। जलप्रपात में पहुंचने के बाद उन्होंने वाहन को उपर रख दिया। बाद में घड़ी, मोबाइल, पर्स आदि सामान को किनारे रख नियाज और ताहिर नहाने के लिए पानी में उतर गए।

नहाने के दौरान नियाज और ताहिर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जिसे देख दोनों की पत्नियां उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गईं। लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद जब वहां मौजूद अन्य लोगों ने जलप्रपात के उपर रखे सामानों को देखा तब उन्हें शंका हुई और इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दंपतियों की खोजबीन शुरू की।

Exit mobile version