एक दिन के लॉक डाउन के बाद भी कोरोना के रफ्तार में कमी नहीं, अब आगे..?

भोपाल ।  कोरोना संक्रमण सेे निपटने मध्य प्रदेश (MP) में रविवार को टोटल लॉकडाउन (Lockdown) और नाइट कर्फ्यू  (Night Curfew) के बावजूद स्थिति में सुधार होता नहीं नजर आ रहा है। आज आई रिपोर्ट में रविवार को 1348 नए कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) सामने है। सबसे डराने वाली बात तो ये है कि इनमें से 800 से ज्यादा केस तो राजधानी भोपाल, मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर और औद्योगिक राधानी जबलपुर में केस (Coronavirus)मिले है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अनुसार, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटे में 1348  कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले है। लॉकडाउन के बावजूद रविवार को भोपाल (Bhopal) 356, इंदौर (Indore) में 349 और जबलपुर (Jabalpur) में 102 में नए केस (Coronavirus) मिले है, वही बुरहानपुर और भोपाल में एक एक की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को 1322 और शुक्रवार को 1308 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि इस बार हमें बिना लॉक डाउन लगाए कोरोना को हराना है। हम लॉक डाउन लगाकर लोगों के काम-धंधे, व्यापार-व्यवसाय को प्रभावित नहीं करना चाहते। यह तभी संभव है, जब हर व्यक्ति कोरोना (Coronavirus) से बचाव के लिए जागरूक हो। अनिवार्य रूप से मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अन्य सावधानियाँ बरते।

गृह विभाग ने जारी की नई कोरोना गाइडलाइन

Exit mobile version