Site icon Yashbharat.com

एक के साथ लिव-इन और दूसरी के साथ शादी, बैतूल की युवती ने बि‍हार के युवक के खि‍लाफ दर्ज कराई FIR

images 19

Bhopal Crime: एक के साथ लिव-इन और दूसरी के साथ शादी, इसका चलन दि‍न पर दि‍न बढता जा रहा है। मां बाप बच्‍चों को घर से दूर पढने के लि‍ए भेजते है। और वह पढने की बजाय कि‍सी और दि‍शा में चले जाते हैं। घर से दूर प्‍यार की कमी को खोजते हुए लि‍व इन की शि‍कार लडकि‍यां  हो जाती है।  ऐसी ही एक घटना भोपाल में हई है ।

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने लिव इन रिलेशन में रहकर युवती का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करने वाले उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती को हाल ही में पता चला था कि उसका साथी उससे दूरी बनाकर किसी दूसरी युवती से शादी करने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आराोपित की तलाश कर रही है।

अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: बैतूल की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह करीब चार साल पहले वह पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी। यहां पर वह अशोका गार्डन इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगी। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती विपिन सिंह नाम के युवक से हो गई। विपिन मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह भी यहां पर रहकर वह पढ़ाई कर रहा था।

शादी करने का दिया था झांसा

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। इस वजह से वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे। शादी करने का भरोसा देते हुए विपिन ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद ही विपिन नौकरी करने के लिए मुंबई चला गया। उसके जाने के बाद भी दोनों का रिलेशन चलता रहा।

पिछले दिनों युवती को पता चला कि विपिन सिंह मुंबई से बिहार चला गया है। साथ ही वहां पर वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। यह बात पता चलने के बाद युवती ने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version