एक्शन मोड में नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पहुंचे मेडिकल कालेज

जबलपुर। जबलपुर में प्रशासन के मुखिया ने ज्वाइन करते ही एक्शन मोड में काम करना शुरू कर दिया है। कल जहाँ पदभार सम्भालते ही कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना को लेकर पूरी अपडेट ली साथ ही नियमित प्रेस ब्रीफिंग भी की तो आज सुबह श्री शर्मा अपर कलेक्टर जी आर सन्दीप के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज रविवार को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित राज्य कैंसर संस्थान के भवन का निरीक्षण किया और यहाँ कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार करने की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

Exit mobile version