एक्टर कार्तिक आर्यन ने यशभारत से कहा- “नानी के हाथ का खाना दिलाता है संस्कारधानी की याद”

जबलपुर(सृजन शुक्ला )। प्रॉब्लम यह है कि वह लड़की है, हम चाहते हैं कि हमारी लाइफ में कोई प्रॉब्लम ना रहे, पर हमारी लाइफ में कोई प्रॉब्लम ना रहे यह उनकी लाइफ की सबसे बड़ी प्रॉब्लम” प्यार का पंचनामा 2 का यह डायलॉग एक वक्त शहर के हर एक युवाओं के जुबान में सर चढ़कर बोला था और ऐसे ही कई धारा प्रभाव डायलॉग बोलने वाले शहर के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन का जबलपुर में नगर आगमन हुआ, उन्होंने यश भारत से विशेष मुलाकात में अपनी यादें साझा कीं। प्यार का पंचनामा ,प्यार का पंचनामा 2, सोनू की टीटू की स्वीटी, आकाशवाणी तथा अन्य प्रकार सुपरहिट फिल्मों के के कलाकार कार्तिक आर्यन कहते हैं कि – नानी के हाथ के खान जैसा स्वाद दुनिया के किसी भी कोने में नहीं मिलता।

1. उनसे पूछा गया कि जबलपुर आकर कैसा लग रहा है
मैं आपको बताना चाहूंगा कि मेरा जन्म जबलपुर में ही हुआ है मैं अपने नाना -नानी के यहां 5 साल तक रहा हूं । हमेशा गर्मी की छुट्टियों में मेरा आना होता रहता था। मेरे मौसा मौसी भी जबलपुर में ही है ंउनके पास भी आता रहता था। उन्होंने कहा जबलपुर बेमिसाल है।
2 जबलपुर की सबसे अच्छी याद
कार्तिक आर्यन बताते हैं कि अगर मैं जबलपुर के बारे में सोचता हूं तो मुझे सबसे ज्यादा याद आता है नानी के हाथ का खाना दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ परंतु नानी के हाथ का वह खाना कभी भी नहीं भुला सकता।जबलपुर का ग्रीनरी खाना भी मुझे बहुत पसंद है और सबसे ज्यादा याद आता है जून और मई का वक्त। जब मैं यहां पर गर्मी की छुट्टियां एंजॉय करता यह वक्त मेरी जिंदगी का सबसे अद्भुत व अविस्मरणीय लम्हा था

3. सोनू की टीटू की स्वीटी से लगता है आप की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है
जी हां प्यार का पंचनामा 1 और प्यार का पंचनामा के बाद सोनू की टीटू की स्वीटी से फीमेल फैन फॉलोइंग ज्यादा बढ़ गई है जिस प्रकार से पुरानी पिछली 2 फिल्मों के कारण युवाओं में विशेष तौर पर मेल फेन फॉलोइंग ज्यादा थी उसके उपरांत इस मूवी के चलते फीमेल फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है।
4. डायरेक्टर लव रंजन के साथ केमिस्ट्री ज्यादा उभरकर दिखती है ऐसा क्यों
सामान्य तौर पर लव रंजन तथा मेरा कॅरियर एक साथ शुरू हुआ है जिसमें उनकी कलात्मकता का प्रदर्शन तथा युवा सोच एवं पर्दे पर एक अलग प्रकार की ऊर्जा हम दोनों के बीच कुछ समानता दर्शाती है। जिसके चलते एक डायरेक्टर तथा इस एक्टर की बीच की कैमिस्ट्री दिन पर दिन निखरती जा रही है
5. जबलपुर में है घूमने की कौन-कौन सी जगह है पसंद
जबलपुर में भेड़ाघाट सिविल लाइन पायली बरगी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर घूमना मुझे बहुत पसंद आया और आने वाले वक्त में इन जगहों पर फिल्मों की भी शूटिंग हो सकती है ।
6. प्रयास कर रहे स्टर्लिंग एक्टर के लिए क्या शिक्षा देना चाहिए
कार्तिक का कहना है कि प्रयास कर रहे स्टर्लिंग एक्टर के लिए यही कहना चाहूंगा कि जिस प्रकार से मैंने 3 से 4 साल मन लगाकर सिर्फ अपनी एक्टिंग पर फोकस किया है । इससे पता चलता है कि एक हार्ड वर्किंग ही आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकती है तथा सबसे ज्यादा फोकस एक्टिंग में प्रयास कर रहे युवाओं को कैमरे एंगल पर करना चाहिए।

शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ परिमल स्वामी के हैं भतीजे कार्तिक आर्यन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ परिमल स्वामी व वेटरनरी डॉक्टर मधु स्वामी के भतीजे हैं।

Exit mobile version