Site icon Yashbharat.com

एकता कपूर ने शादी नहीं करने की बताई वजह

ekta kapoor

मुंबईः बॉलीवुड फिल्मकार एवं अभिनेता जीतेन्द्र की सुपुत्री एकता कपूर ने शादी नहीं करने की वजह बताई है। एकता कपूर अपने जीवन के 40 से अधिक बसंत पार कर चुकी है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और वह टीवी सीरियल के साथ ही फिल्में भी बना रही हैं। एकता कपूर से जब उनसे अबतक शादी नहीं किए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उनसे कह दिया था कि या तो उन्हें शादी करनी होगी या तो काम करना होगा और एकता ने काम चुना।

एकता कपूर ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती थीं जिसके चलते उन्होंने काम करना शुरू किया। इन दिनों उनकी पांच फिल्में कतार में है। इसके अलावा 10 सीरियल अलग-अलग चैनल पर रोजाना बन रहे हैं और उनकी 30 वेब सीरीका तैयार होने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ा है।

Exit mobile version