Site icon Yashbharat.com

एएसपी के स्थानांतरण पर महिला एसआई ने लिखा कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

IMG 20171221 WA0226

कटनी। कटनी में एएसपी प्रमोद सोनकर के तबादले के बाद विभाग की ही महिला सब इंस्पेक्टर पूजा उपाध्याय का पुलिस के व्हाट्स एप्प ग्रुप में की गई विवादित पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

दरअसल बुधवार को कटनी एएसपी प्रमोद सोनकर का ट्रांसफर कटनी से उज्जैन कर दिया गया। तबादले की सूची जारी होते ही जब किसी ने आदेश की कॉपी व्हाटसप पर पोस्ट की तब तुरंत ही महिला सब इंस्पेक्टर पूजा ने पोस्ट किया कि “एक ……. तो गया”।  (पूरा वाक्य फोटो में देखा जा सकता है )

 

हालांकि अपनी इस पोस्ट के बाद महिला उपनिरीक्षक के द्धारा ग्रुप में सफाई भी दी गई। जिसमें यह कहा गया कि वो किसी और कारण से कहीं और यह पोस्ट कर रही थी लेकिन वह धोखे से इस ग्रुप में पोस्ट हो गई। महिला उपनिरीक्षक की सफाई के बाद व्हाट्स ग्रुप में तो यह मामला शांत हो गया लेकिन ग्रुप के बाहर पुलिसकर्मियों के बीच ही इस पोस्ट को लेकर चर्चाओ का बाजार सरगर्म हो गया। चर्चाओं की माने तो अनुशासन के लिए पहचाने वाले पुलिस विभाग में महिला उपनिरीक्षक की यह  अनुशासनहीनता है। बहरहाल कलरात से लेकर आज दिन भर महिला उपनिरीक्षक की पोस्ट को लेकर चर्चाओ का बाजार सरगर्म रहा।

 

हालाँकि यशभारत इस पोस्ट की पुष्टि नही करता, लेकिन जो पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में चला वो न सिर्फ आपत्तिजनक है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और उन पर होने वाली ज्यादती पर सवाल जरूर खड़े करता है। कहीं न कहीं बड़े अधिकारीयों द्वारा अपने मातहत छोटे कर्मीयों की प्रताड़ना के रूप में भी इसे देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बाद में इस पोस्ट को हटा जरूर दिया गया लेकिन तब तक दूसरे कई ग्रुप के सदस्यों ने इसका स्क्रीन शाट ले लिया जिसे कटनी जिले के अन्य ग्रुपों में वायरल होते देर नहीं लगी।

इस पूरे घटनाक्रम पर जब मीडिया ने एसआई पूजा उपाधयाय से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनका कहना था कि किसी और ग्रुप में भेजते समय मोबाइल हैंग हो गया और ये पोस्ट पुलिस के ग्रुप में चली गई।

धोखे से हुई पोस्ट-पुलिस अधीक्षक

उधर महिला उपनिरीक्षक के द्धारा की गई पोस्ट की पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनके द्धारा यह पोस्ट किसी और बात को लेकर कहीं और की जा रही थी लेकिन धोखे से वह पुलिस विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट हो गई। जिसके लिए बकायदा महिला उपनिरीक्षक के द्धारा ग्रुप में ही माफी मांगते हुए सफाई भी दे दी गई और यह मामला शांत हो गया।

 

Exit mobile version