Site icon Yashbharat.com

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई पर 95 लाख का बिजली बिल बकाया

yashbharatnewsupdatealert

भोपाल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई बिजली कंपनी का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके स्टोन क्रेशर पर 95.83 लाख रुपये बकाया हो गए हैं। इसके बाद भी वह एक महीने में सात लाख 74 हजार रुपये से अधिक की बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। चंद हजार रुपये बकाया होने पर आम लोगों का कनेक्शन काटने वाले बिजली कंपनी के अधिकारी उनसे वसूली करने के बजाय फाइल दबाए हुए हैं। मामले को लेकर मंत्री का कहना है कि मेरे भाई पर बिल बकाया है तो इसमें मेरी क्या गलती है।

ऊर्जा मंत्री तोमर के परिवार का ग्वालियर के बिलौआ में ऋतुराज स्टोन क्रेशर संचालित है। इसे मंत्री के भाई व एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी चलाते हैं। 2014 में स्टोन क्रेशर संचालन के लिए हाइटेंशन लाइन का कनेक्शन लिया गया था। शुरुआत में इसका बिल अदा किया गया, लेकिन बाद में बिल चुकाना बंद कर दिया गया। धीरे-धीरे इस क्रेशर पर लाखों रुपये का बिल बकाया हो गया।

 

बिल बकाया होने की वजह से यह क्रेशर सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर भी इनका बिल वायरल हुआ। 20 जून 2020 को पांच लाख 94 हजार रुपये का बिल जमा किया गया। जुलाई में फिर से मीटर की रीडिंग हुई और सात लाख 74 हजार 91 रुपये का बिल जारी हुआ, लेकिन बिल जमा नहीं हुआ। पहले का 88,09,346 रुपये का बिल बकाया था। अब कुल बकाया 95 लाख 83 हजार रुपये पर पहुंच गया है। बिजली बिल में क्रेशर का पंजीकृृत कार्यालय 336-तानसेन नगर ग्वालियर दर्शाया गया है।

Exit mobile version