Site icon Yashbharat.com

उलटफेर: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी का इस्तीफा, थामा कांग्रेस का दामन ?

images 68

भोपाल। कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेस का पलटवार होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी को अपने पाले में मिला लिया है। सुत्रों की माने तो नारायण त्रिपाठी ने भी इस्तीफा दे दिया है। अगर यह सही है तो मतलब कांग्रेस ने गेम बराबरी पर ला दिया है।

 

राजधानी में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच अब कांग्रेस भी पलटवार करने के मूड में हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने बीजेपी को जवाब देने के लिए तैयारी कर ली है।

इससे पहले……

जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी सीएम हाउस पहुंचे हैं। सम्भव है कि वो आज रात या कल कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई लेकिन सीएम हाउस के बाहर मीडिया को एक गाड़ी में नारायण त्रिपाठी सीएम हाउस के अंदर जाते दिखे। देखना है आगे क्या होता है।

नाराज थे नारायण

आपको बता दें कि श्री त्रिपाठी पार्टी के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं। यही नहीं उन्होंने एक विधेयक पर क्रॉस वोटिंग भी की थी। उनके साथ विधायक शरद कोल भी थे। फिलहाल शरद कोल का पता नहीं चल पा रहा। माना जा रहा है कि कोल भी कांग्रेस के खेमे में जा सकते हैं।

जाता है कि कांग्रेस के विधायक हरदीपसिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने तुरंत इसका जवाब देने की तैयारी कर ली थी। गेम अब बराबरी का हो गया है।

Exit mobile version