Latestमध्यप्रदेश
उमरिया जनजातीय गौरव सम्मान समारोह’ में पहुंचे शिवराज, दी करोड़ों की सौगात

उमरिया/ मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम डगडौआ में आयोजित ‘जनजातीय गौरव सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां विभिन्न कार्यो का शिलान्यास किया।
सीएम शिवराज की सौगात
बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 8.71 करोड़ के भवनों का लोकार्पण और 21 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कन्या पूजन कर मंच पर पहुंचे
कोरोना जब तक है तब तक माल्यार्पण होंगे। पगड़ी जनता का सम्मान है जिसे सिर पर धारण कर जनता की सेवा करना है। सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के लुए जमीन दान करने वाले नत्थूलाल कोल को मंच पर बुलाकर पगड़ी पहनाकर सीएम ने सम्मानित किया।








