Site icon Yashbharat.com

उपचुनाव: राजस्थान में 3 और पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर के लिए वोटिंग शुरू

election lg

जयपुर। राजस्थान और पश्चिम बंगाल में कुल 5 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। राजस्थान में जहां अलवर और अजमेर लोकसभा सीट के अलावा मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं वहीं पश्चिम बंगाल में उलबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हो रही है।

इन सीटों पर जबकि मतगणना एक फरवरी को होगी। इस चुनाव में खास बात यह है कि देश में पहली बार राजस्थान की दोनों लोकसभा सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर प्रत्याशियों के नामों के साथ उनकी फोटो भी लगाई जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के निधन के कारण रिक्त हुई अजमेर संसदीय सीट पर 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महंत चांदनाथ के निधन के कारण खाली हुई अलवर संसदीय सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, विधायक कीर्तिं कुमारी की मौत के कारण खाली हुई मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ और भाजपा के शक्ति सिह सहित 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं। जहां कांग्रेस गुजरात चुनाव से उत्साहित होकर मैदान में है वहीं भाजपा के लिए यह चुनाव राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उसकी स्थिति बताएंगे।

Exit mobile version