Site icon Yashbharat.com

उपचुनाव में कांग्रेस का ओबीसी कार्ड, 24 सीटों पर 27% OBC Reservation की तैयारी

images 24

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने ओबीसी (OBC) कार्ड खेलना तेज कर दिया है. 24 सीटों के पिछड़ा वर्ग वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा वॉर रणनीति तैयार की है. इसके तहत कांग्रेस पार्टी सभी 24 सीटों पर पिछड़ा वर्ग के नेताओं की जिम्मेदारी तय कर ओबीसी वोट साधने की कोशिश में है. पूर्व की कमलनाथ सरकार ने ओबीसी का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने के फैसले को पार्टी उपचुनाव में कैश कराने की तैयारी में है.

पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी

दरअसल कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया था. हालांकि 27 फीसदी आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी और एमपीपीएससी की भर्ती में 14 फीसदी ओबीसी के आधार पर ही करने का आदेश सुनाया था. लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार के ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण तेने के फैसले को अब कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में भुनाने की तैयारी में है. कांग्रेस का दावा है कि 8 महीने की सरकार में ही कांग्रेस ने वादा निभाते हुए ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया था और कांग्रेस के इस हितेषी फैसले को उपचुनाव में कैश कराया जाएगा.

उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग का विश्वास जीतने में सफल साबित होगी?

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने कहा है कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव से पहले अपने वचन पत्र में पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने का बिंदु शामिल किया था और सत्ता में आने के बाद उसको पूरा किया और इसी फैसले से ओबीसी वर्ग का भरोसा कांग्रेस पार्टी पर बड़ा है. उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग का विश्वास जीतने में सफल साबित होगी?

बीजेपी ने बोला पलटवार उपचुनाव में कांग्रेस के ओबीसी कार्ड पर बीजेपी ने पलटवार बोला है बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से जातीय आधार पर बंटवारे की कोशिश में रहिए और उपचुनाव में बीजेपी का नारा सबका साथ सबका विकास होगा.

Exit mobile version