Site icon Yashbharat.com

उपचुनाव में भाजपा बढ़ीं मुश्किलें, बगावत के संकेत

images 53

सागर( ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला )। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बीजेपी में उभर रहा असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है।

उपचुनाव को लेकर गुरुवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में बुलावे के बाद भी सुरखी से भाजपा विधायक रहीं पारुल साहू 2018 के प्रत्याशी सुधीर यादव तथा 2008 में प्रत्याशी रहे राजेंद्र सिंह मोकलपुर बैठक में नहीं पहुंचे।

तीनो ही नेता गोविंद राजपूत के खिलाफ भाजपा से चुनाव लड़ चुके हैं। इनमे सिर्फ पारुल साहू को ही जीत हासिल हो सकी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी नेता खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ नाराजगी के चलते बैठक में नहीं गए हैं।

इसके पहले भी तीनों ही नेता पार्टी के प्रांतीय और राष्ट्रीय नेताओं के सामने गोविंद राजपूत के खिलाफ अपना आक्रोश जता चुके हैं। ऐसे में भाजपा को सुरखी से जीत हासिल करने की डगर कठिन हो रही है।

Exit mobile version