Site icon Yashbharat.com

उन्नाव गैंगरेप केस: विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता ने की DGP से मुलाकात

mcms 21

उन्नावः उन्नाव गैंगरेप मामले में रोज एक नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। वहीं बुधवार को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता ने डीजीपी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक की पत्नी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि लड़की का नार्को टेस्ट कराया जाए। मेरे पति आज तक उस लड़की से मिले भी नहीं वह झूठ बोल रही है। मेरे पति को फंसाया जा रहा है। मैं चाहती हूं कि मेरे पति को इंसाफ मिले।

उनके साथ बलरामपुर से बीजेपी विधायक शैलेष सिंह शैलू भी मौजूद रहे।
बता दें कि पीड़िता के पिता की मौत के बाद इस पूरे प्रकरण से जुड़े मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि विशेष जांच समिति (एसआईटी) मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर बुधवार शाम तक अपनी रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा है कि इस मामले में दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मंगलवार को कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को हत्यारोपी घोषित कर दिया गया है। अतुल सिंह पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उसपर गैर-इरादतन की धारा लगाई गई थी। साथ ही अतुल सिंह का चालान भी काटा गया है। पीड़िता के पिता ने बीजेपी विधायक और उसके परिवार वालों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था।

Exit mobile version