Site icon Yashbharat.com

उद्योग नगरी कैमोर में लिखी जा रही विकास की इबारत: संजय पाठक

wp 1686168927082

विधायक संजय पाठक ने कहा की क्षेत्र में विकास की इबारत लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। सरकार द्वारा लगातार जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं जिनका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्य किए जायेंगे। श्री पाठक यहां  1 करोड़ 61 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग नगरी कैमोर नगर परिषद में लिखी जा रही है विकास की इबारत।

कटनी। शासन की कायाकल्प योजना के तहत कैमोर नगर परिषद क्षेत्र में निर्माण कार्यो का भूमि पूजन बुधवार को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा शाम 6 बजे किया गया। लालनगर में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक श्री पाठक द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। अगले क्रम में अतिथियों के स्वागत की परंपरा का निर्वहन हुआ और फिर कार्यक्रम को गति दी गई।

भूमिपूजन के दौरान बताया गया की 1 करोड़ 61 लाख की लागत से नगर में विकास कार्य कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए जाएंगे। इनमें मुख्य मार्ग का मजबूतीकरण, नवीनीकरण व अन्य मार्गो में डामरीकरण एवं मरम्मत के कार्य, खलवारा बाजार में नवीन चैपाटी का निर्माण, वार्डों में निर्माण कार्य, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूतिका कक्ष निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 स्थित गायत्री मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार आदि कार्य शामिल हैं।

उक्त निर्माण कार्यों के लिए विधायक श्री पाठक द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट, पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर, विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, महिला मोर्चा कैमोर मंडल अध्यक्ष सुनीता दहिया, पार्षद सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद पलक नमित ग्रोवर, ऋचा मनीष नवैत, अनीता कोल, विनीता कोल, शांति यादव, अनीता सेन, रिजवाना सद्दाम खान, वीरेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, सुरेश परौहा, राजेश पांडेय, शरीफ खान, वीरेंद्र बैगा व नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया।

अपने उद्बोधन में विधायक संजय पाठक ने कहा की क्षेत्र में विकास की इबारत लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। सरकार द्वारा लगातार जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं जिनका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा की जनसमस्याओं को मैं गंभीरता से लेकर उनका निदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। विधायक श्री पाठक ने बंजारी में 12 जून को हरिहर तीर्थ निर्माण के भूमिपूजन के संबंध में जानकारी देने के साथ ही उपस्थित जनसमूह को कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने बताया की हरिहर तीर्थ धाम का निर्माण पूरे विश्व में अपनी खास पहचान बनाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शर्मा और उपाध्यक्ष संतोष केवट ने बताया की आने वाले समय में ओपन 26 लाख की लागत से सुंदर पार्क का निर्माण भी कराया जायेगा। नगर परिषद कैमोर द्वारा कायाकल्प योजना के तहत कराए जाने वाले निर्माण व विकास कार्य नगर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। सड़कों के दुरूस्तीकरण होने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। भूमि पूजन के दौरान ही लाड़ली बहना योजना के 2306 स्वीकृत प्रमाण पत्र भी विधायक संजय पाठक द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों की उपस्थिति थी। संचालन नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक पृथ्वी राज सिंह ने किया।

Exit mobile version