Site icon Yashbharat.com

उद्योगों में प्रदेश के 50 प्रतिशत युवाओं को दिया जाएगा रोजगार : शुक्ला

रीवा। बेरोजगार युवकों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए मप्र में जो भी उद्योग लगाए जा रहे हैं उसमें प्रदेश के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थान सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को काम मिल सके। स्किल इंडिया मिशन के तहत ज्यादा से ज्यादा रोजगार तैयार किया जाना और युवाओं को काम दिलाना भी सरकार का उद्देश्य है। यह बात प्रदेश के उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने गुरुवार को अपने निज निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

Exit mobile version