उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार शनिवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। 288 सदस्यों के सदन में अघाड़ी में शामिल शिवसेना के पास 56, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। इस प्रकार गठबंधन के पास कुल 154 विधायकों का समर्थन है, जबकि जादुई आंकड़ा 145 का है।
अजित पवार ने शनिवार सुबह भाजपा सांसद प्रतापराव चिकलीकर से मुलाकात की। जब अजित पवार से इस मुलाकात के मायनों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी, भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से हों लेकिन हम सभी एक-दूसरे के साथ संबंध रखते हैं, फ्लोर टेस्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई। जैसा कि संजय राउत ने कहा, हमारा गठबंधन आज सदन में हमारी संख्या साबित करेगा।
बाला साहब थोराट ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नाना पटोले कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी के नेता थोड़ी देर में विधानसभा में विश्वास मत और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा के लिए बैठक करेंग

