Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATURED

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब सहित राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। पिछले 2 दिनों से उत्तर भारत शीतलहर का सामना कर रहा है, जिसके चलते ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान भी कम हो गया है। वहीं आज सुबह यूपी, बिहार, पंजाब सहित कई राज्यों में धना कोहर ने परेशान किया।

पहले ही शीतलहर से जूझ रहे लोगों को लिए कोहरा आफत बना। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2-3 दिनों में लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। बीते दिन दिए गए अलर्ट के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में ठंड में इजाफा होगा।

दक्षिण में बारिश की आशंका

प्रत्येक दिन उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चली रही हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में पड़ रही बर्फबारी के चलते इन राज्यों में न्यूनतम पारा भी कम हो रहा है। वहीं दक्षिण के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है।

उत्तराखंड में कोहरे की मार

उत्तराखंड के पहाड़ों में धूप भले ही लोगों को थोड़ा सुकून दे रही हो, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है। बीते दिन सुबह घने कोहरे के कारण मुंबई से देहरादून आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भी लैंड नहीं कर पाई। आज भी यहां पर घना कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिहार में भी शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

उधर, बिहार के मौसम का मिजाज भी लगातार बदल है। आज यहां पर शीतलहर का असर दोबारा बढ़ गया। बिहार की राजधानी पटना में शीतलहर बढ़ने लगा।

बात अगर हरियाणा की करें तो यहां पर भी शीतलहर का प्रकोप बना बना हुआ है। यहां पर स्थित जालंधर में मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी आसमान में घने बादलों और शीतलहर के साथ हुई। मौसम विभाग द्वारा 12 जनवरी के बाद लोहड़ी व मकर सक्रांति पर धुंध छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम