Site icon Yashbharat.com

उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने पर 4 खिलाड़ी गिरफ्तार

communal tension

जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में क्रिकेट मैच से पहले खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। चार खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना बांडीपोरा के आरिन क्षेत्र की है। गांव में दो स्थानीय टीमों गोंडीपोरा और दर्दपोरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले एक लाइन में खड़े थे।

एक ने हरे रंग की तो दूसरे ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे। लाउड स्पीकर पर मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजा जिसे खिलाड़ी भी गुनगुना रहे थे। कुछ ही देर के बाद इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो देखते ही प्रशासन के होश उड़ गए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तुंरत हरकत में आ गए। उन्होंने मैच के आयोजकों और खिलाड़ियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने चार खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी बांडीपोरा जुल्फिकार आजाद के अनुसार इस मामले में प्रतियोगिता के आयोजकों व अन्य खिलाड़ियों को हिरासत में लेने के लिए कार्रवाई जारी है।

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने मैच से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने की कड़ी आलोचना की है।

Exit mobile version