Site icon Yashbharat.com

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसा: 48 घंटे बीतने के बाद भी 197 लोग लापता, अब तक 26 के शव मिले

chamolirescue

chamolirescue

रविवार को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद बरसी आफत को 48 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अब भी 197 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ ने यह भी बताया कि जिन लोगों को लापता माना जा रहा है उनमें से कुछ लोग प्रशासन के पास आकर अपनी मौजूदगी भी दर्ज करवा रहे हैं। अभी तक 5 लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की है। अभी भी 35 लोगों के सुरंग में फंसे होने की आशंका है।

 

 

 

इस बीच तपोवन सुरंग के अंदर भी रेस्क्यू ऑपरेशन रात भर चलता रहा। यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम जिंदगी की तलाश में रात भर मलबा निकालती रही।

आईटीबी की आठवीं बटालियन के जवानों ने जुगाजु और जुवानगर गांवों में राशन और जरूरी सामान पहुंचाए। धौलीगंगा में बाढ़ की वजह से ये गांव बाकी राज्य से कट चुके हैं।

सोमवार को भी पूरे दिन बचाव कार्य चलता रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में बचाव और राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ से 20 करोड़ रुपये का फंड जारी करने को कहा।

Exit mobile version