Site icon Yashbharat.com

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का MP के सागर जिले से गहरा नाता

pushkar singh dhami 1625311159

सागर। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सागर जिले से गहरा नाता रहा है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के अलावा वह आरएसएस से जुड़े रहे और इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के परिवार से उनका जुड़ाव रहा है। सागर के इस होनहार छात्र के आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने से एक बार फिर पूरे देश में सागर का नाम भी रोशन हुआ है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी के पिता आर्मी में सागर में पदस्थ रहे और वर्ष 1993-94 के दौरान केंद्रीय विद्यालय सागर में पढ़ाई हुई। वह यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं।

कई मामलों व पार्टी की गतिविधियों में वह हमेशा आगे रहे हैं। उनकी शिक्षा सागर केंद्रीय विद्यालय में हुई है और शांत स्वभाव के कारण उनका ज्यादा किसी से मेल मिलाप नहीं रहा, लेकिन आरएसएस से जुड़े होने के कारण पुष्कर का पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था।

Exit mobile version