मध्यप्रदेश
उज्जैन में देश विरोधी नारे लगने की घटना के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

उज्जैन। उज्जैन में पिछले दिनों लगे देश विरोधी नारों की घटना के खिलाफ बुधवार को हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। शहर के चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर इकट्ठा होकर सभी ने जमकर नारेबाजी की। देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ पुलिस भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि कल इंदौर में भी हिंदूवादी संगठनों ने रीगल तिराहे पर इसी तरह प्रदर्शन कर पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था








