Site icon Yashbharat.com

ईस्ट गोदावरी जिले में भीषण सड़क हादसा, वैन पलटने से सात की मौत

accident

accident

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के थांटीकोंडा गांव में एक वैन पलट गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि वैन एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें 15 लोग सवार थे।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

Exit mobile version