Site icon Yashbharat.com

इस सुपरस्टार के प्यार में पागल थी माधुरी, नाम जानकर होंगे हैरान

Madhuri dixit Hot

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी स्टार का नाम किसी के साथ जुड़ता रहता है। लेकिन को-स्टार के साथ इन सेलिब्रिटीज का नाम सबसे ज्यादा जोड़ा जाता है। एक जमाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ भी जुड़ा था। इसी तरह गोविंदा का नाम भी कभी रानी मुखर्जी के साथ जोड़ा जाता था। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड में धक-धक गर्ल यानि बॉलीवुड एक्ट्रैस माधुरी दीक्षित के बारे में जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर करेंगे जिसको सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।


खबरों की मानें तो देश को अपनी अदाओं से घायल करने वाली माधुरी का दिल इस कदर उनके एक को-स्टार पर आ गया था कि वह उनसे शादी करने के लिए बेचैन हो गई थीं। माधुरी जिसे अपना दिल दे बैठी थीं वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर संजय दत्त थे। एक दौर में इन दोनों की प्रेम कहानी बहुत ज्यादा मशहूर हुआ करती थी।


इनकी प्रेम कहानी के चर्चे आज भी बॉलीवुड में किये जाते हैं। उस दौर में दोनों की जोड़ी काफी हिट थी और हर कोई इन्हें एक साथ देखना चाहता था। माधुरी और संजय ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
बता दें कि माधुरी की उम्र ५० साल है लेकिन उनकी खूबसूरती में आज भी कोई कमी नहीं आई है। उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती बढ़ती जा रही है। ९० के दशक में दोनों की लव स्टोरी काफी मशहूर थी।
संजय और माधुरी एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार थे। बता दें कि माधुरी इस कदर संजय से प्यार करती थीं कि वह उनसे ही शादी करना चाहती थीं लेकिन पहले से शादीशुदा होने के कारण संजय इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकें। उधर माधुरी के पिता को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बाद में माधुरी ने अमेरिका के सर्जन डॉक्टर श्री राम नेने से शादी रचा ली।

Exit mobile version