Site icon Yashbharat.com

इस वजह से डिप्रेशन में गया राहुल, BP की 170 गोलियां खाकर दी जान

Medication Pills and Capsules

Pharmaceuticals Medication

भोपाल: भोपाल में एक 25 साल वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने पढ़ाई के बोझ के कारण आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार काफी दिनों से डिप्रेशन के शिकार छात्र राहुल भार्गव ने ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली दवा की 170 गोलियां खा ली। हालत बिगड़ता देख उसने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। दोस्तों ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि राहुल ने 2010 में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। लेकिन कोर्स के दौरान बार-बार फेल हो रहा था और इसी के कारण वह काफी वक्त से डिप्रेशन में था। वहीं पुलिस का कहना है कि राहुल के पिता उसे PCS अधिकारी बनाना चाहते थे, जबकि राहुल की इच्छा थी कि वह अपना बिजनस करे। लेकिन जब राहुल पिता की इच्छा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई दोनों ही पूरी न कर सका, तो उसने मौत को गले लगाने का रास्ता चुन लिया।

Exit mobile version