Site icon Yashbharat.com

इस राशि वालों से सीखें- दिल टूट जाए, तो क्या करें

हर राशि वालों की अपनी खूबी और कमजोर होती है। जैसे मिथुन राशि (21 मई – 20 जून) के जातकों के लिए कहा जाता है कि ये इंटेलिजेंट और स्मार्ट होते हैं। वहीं इन्हें जिंदगी में कुछ चीजों से डर भी बहुत लगता है।

इन्हीं गुणों-दुर्गुणों के आधार पर कुछ ऐसी बातें तय की जा सकती हैं, जिनका जिक्र मिथुन राशि वालों के आगे नहीं करना चाहिए। यहां पढ़ें इसी बारे में –

– मिथुन राशि वाले बातूनी होते हैं और कोई इनकी बातों पर यह कहते हुए रोक लगाने की कोशिश करे कि ‘आप बहुत ज्यादा बोलते हैं’, तो इन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

– ये हमेशा हंसते-खिलखिलाते रहते हैं। लोगों को मूर्ख बनाकर उनके मजे लूटना कोई इनसे सीखे। हालांकि कोई कहे कि ‘थोड़ा गंभीर हो जाओ’, तो यह गुस्सा हो जाते हैं।

– अपने तेज दिमाग और तीखी जुबान से ये कई बार लोगों की बेईज्जती भी कर जाते हैं। कोई इस बर्ताव को बदलने की सलाह दे, यह मिथुन राशि वालों को जरा भी पसंद नहीं।

– मिथुन राशि वाले मल्टीटास्किंग करते हैं। एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करते हैं और कोई कहे कि किसी एक काम को फोकस होकर कर लो, तो इनकी व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।

– मिथुन राशि वाले बुरे दौर से उबरने में मजबूत होते हैं। इनका दिल टूट जाए तो कुछ समय शांत रहेंगे, और फिर नई शुरुआत करेंगे। कोई उनकी इस क्षमता पर सवाल उठाए, यह पसंद नहीं आता।

– ये कभी-कभी सफेद झूठ भी बोल जाते हैं, लेकिन यह ध्यान जरूर रखते हैं कि इस झूठ से किसी का नुकसान न हो। इन्हें पसंद नहीं कोई कहे कि ‘तुम झूठ बोल रहे हो।’

– ये अपने फैसले बार-बार बदल लेते हैं। कोई इस पर सवाल उठाए, इन्हें रास नहीं आता।

Exit mobile version