Site icon Yashbharat.com

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में एशियान देशों के ये नेता होंगे मुख्य अतिथि

india republic day pared

नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में एक नहीं, बल्कि दस मुख्य अतिथि होंगे। 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में इस बार एशियान देशों के दस बड़े नेता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

सूत्रों की मानें तो दक्षिण एशियाई देशों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करने के इऱादे से केंद्र सरकार ने ये फैसला किया गया है। केवल एशियान देशों के नेता ही मुख्य अतिथि नहीं होंगे, बल्कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में एशियान देशों के कलाकार दिल्ली में होने वाले रामायण फेस्टिवल में भी प्रस्तुति देंगे।

पिछले महीने ही पीएम मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुईं भारत और एशियान देशों के 15वें सम्मेलन में इन देशों के नेताओं को भारत के गणतंत्र दिवस में आने का न्योता दिया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि- 125 करोड़ भारतीय, एशियान देशों के नेताओं का गणतंत्र दिवस समारोह में स्वागत करने के लिए बेकरार हैं।

बदली हुई रणनीति के तहत केंद्र सरकार एशियान देशों के साथ आतंकवाद, हिंसा से निपटने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

ये मुल्क एशियान में हैं शामिल-

एशियान देशों के संगठन में दस देश शामिल हैं। इसमें ब्रुनई, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम,फिलीपींस, कंबोडिया और म्यांमार शामिल है।

Exit mobile version