Site icon Yashbharat.com

इस टोल-फ्री पर फोन लगाओ मजदूर बुलाओ:महापौर ने किया शहरी आजीविका केन्द्र का लोकार्पण

katni 1

कटनी। अब हमारे शहर के 12 प्रकार के कार्य हेतु कामगारों एवं ग्राहकों को मजदूर भाई को काम के लिए भटकनें की या चौराहे मे खड़े होनें की जरूरत नहीं होगी। ई-लेबर एवं टोल फ्री नंबर द्वारा घर बैठे काम कर सकेंगे इसके तहत उनकी ऑनलाईन बुकिंग शहरी आजीविका मिशन केन्द्र के माध्यम से की जावेगी।

महापौर ने किया शहरी आजीविका केन्द्र का लोकार्पण

नगर पालिक निगम द्वारा सराय स्थित निगमायुक्त बंगले के सामनें स्थित केन्द्र का लोकार्पण विगत दिवस महापौर शशांक श्रीवास्तव, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, मेयर इन काउन्सिल सदस्य एवं प्रभारी सदस्य शहरी गरीबी उपशमन विभाग अभिषेक ताम्रकार,  भाजपा नेता आशीष कंदेले द्वारा निगमायुक्त टी.एस.कुमरे, उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, सिटी मिशन मेनेजर श्रीमती अनामिका पटैल एवं अमित प्रकाश की उपस्थिति में रिबन काटकर विधिवत पूजा अर्चना से किया गया।
महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा केन्द्र का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी चाही गई कि शहरी आजीविका मिशन केन्द्र का लाभ नागरिकगण किस तहर से ले सकेगें जिसपर उपायुक्त श्री अशफाक परवेज कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से पेंटर, प्लम्बर, कारपेन्टर, वेल्डर, लेबर, डीटीएच, काररिटेलर, मिस्त्री, कम्प्यूटर रिपेयरिंग, घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, जॉब प्लेसमेंट स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों का विक्रय आदि की सुविधा ग्राहक को टोल फ्री नंबर पर आवश्यकता अनुसार अपने कार्य घर बैठे करवा सकते है।

शहरी आजीविका केन्द्र की अवघारणा इस भावना में निहित है कि गरीब कामगार द्वारा प्रदान की जानें वाली सेवा तथा उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों के विक्रय हेतु कोई भी उचित मंच नहीं है। उत्पादों एवं सेवाओं की खरीद करनें वाले शहर के मध्यम एवं उच्च मध्यम वर्ग की आबादी के बीच कोई औपचारिक एवं संगठित संवाद का मंच उपलब्ध नहीं है। शहरी आजीविका केन्द्र इसी समस्या का निदान उपलब्ध करायेगा। कामगार अपना शहरी आजीविका केन्द्र में पंजीयन कराकर जहां काम प्राप्त कर सकते है वहीं ग्राहक को अपनी सम्याओं के निदान के लिए इस उधर मटकनें की जरूरत नहीं पडेगी। इस हेतु टोल फ्री नंबर 18001230607 पर फोन कर सभी 12 प्रकार की सेवांए प्राप्त कर सकते है। उपलब्ध कराई जानें वाली सेवांए बाजार दर से कम दर पर प्राप्त हो सकेगीं। महापौर ने अपील की है कि उक्त सेवाए प्रदान करनें वाले कामगार भाई अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन करावें तथा नागरिकगण टोल फ्री नंबर पर फोन कर घर बैठे इस सुविधा का लाभ प्राप्त करें।

Exit mobile version