Site icon Yashbharat.com

इस कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

mla maharashtra 04 06 2019 m

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा अभी से सियासी दांवपेंच आजमाना शुरू कर दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस विधायक द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर प्रदेश का राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पाटिल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ‘मैंने लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रचार नहीं किया। मुझे हाईकमान पर कोई शंका नहीं है। उन्होंने मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाकर जिम्मेदारी भी दी। मैंने अच्छा काम करने की कोशिश की पर परिस्थितियों की वजह से मुझे इस्तीफा देना पड़ा है।’

पाटिल के इस्तीफे के साथ ही चर्चा का दौर शुरू हो गया है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।

बता दें कि विखे पाटिल के बेटे को भाजपा ने अहमदनगर से लोकसभा का टिकट दिया था। उनके बेटे सुजय विखे पाटिल यहां से सांसद चुने गए हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बेटे के सांसद बनने के बाद कहा था कि उन्होंने अपने बेटे का प्रचार किया था, क्योंकि कांग्रेस ने बेटे को टिकट ना देकर उसके साथ अन्याय किया था।

Exit mobile version