Site icon YASHBHARAT.COM

इस्लामिक स्टेट ने अपने ही 15 लड़ाकों के काट डाले सिर…

aatanki

अफगानिस्तान में आईएस के आतंकियों ने अब अपने ही लड़ाकों का सिर धड़ से अलग करना शुरू कर दिया है। इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने नंगरहार में अपने 15 लड़ाकों के सिर काट डाले। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इस्लामिक स्टेट द्वारा उठाया गया ये कदम अफगानिस्तान में आतंकी गुटों के बीच आपसी संघर्ष का नतीजा है। नंगरहार अफगानिस्तान का पूर्वी राज्य है और ये इलाका पाकिस्तान के बॉर्डर से सटा हुआ है। नंगरहार को अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट और तालिबान का गढ़ माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के मुताबिक ये नरसंहार अचिन जिले के सुर्ख अब बाजार में हुआ। बता दें कि राजनीतिक बंदियों, विदेशियों और बागियों का सिर काटने का ISIS का खूनी इतिहास रहा है। आतंकी संगठन ISIS साल 2015 से देश के तकरीबन 9 राज्यों में अपनी पैठ जमा चुका है। कई इलाकों में इस आतंकी संगठन की समानांतर सरकार चलती है। अफगानिस्तान में पकड़ मजबूत करने की होड़ में आतंकी संगठन तालिबान और ISIS के लड़ाके आपस में भिड़ते रहते हैं। इस दौरान यहां दोनों आतंकी संगठनों के लड़ाकों पर जासूसी के आरोप लगते रहते हैं।

Exit mobile version