Latest

जाधव की मां और पत्नी, सुरक्षा में तैनात किए शार्प शूटर

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद पहुंच गई हैं। पाक विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक मीडिया चैनल से कहा है कि उनके देश ने भारत को, मौत की सजा पाए कैदी जाधव तक कूटनीतिक पहुंच प्रदान कर दी है।

 

 

 

yashbharat 1
LIVE अपडेट्स
-इस्लामाबाद पहुंचीं कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी
-जाधव को राजनयिक मदद दिए जाने पर भारत ने खारिज किया PAK का दावा

 

 

जिओ न्यूज से आसिफ ने कहा कि जाधव और उनकी पत्नी के बीच मुलाकात के दौरान भारत के उप उच्चायुक्त साथ रहेंगे। जब पूछा गया कि जाधव के साथ मुलाकात में एक भारतीय अधिकारी मौजूद रहेंगे तो क्या उन्हें ‘कूटनीतिक पहुंच’ दी गई है तो आसिफ ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘‘हां’’।

yashbharat1
उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत हमारी जगह होता तो ऐसी रियायत नहीं देता।’’ भारत में, अधिकारियों ने पाकिस्तानी मंत्री की टिप्पणी को कोई खास तव्वजो नहीं देते हुए कहा कि राजनयिक सिर्फ जाधव के परिवार के साथ रहेंगे और इसे कूटनीतिक पहुंच नहीं कहा जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Back to top button