Site icon Yashbharat.com

इसी जिद का नाम मोदी, धमकी से नहीं डरे, किया रोड शो

2017 10image 20 35 336804000pm ll

रायपुर। देश के राजनीति की दिशा बदलने वाले मोदी अपनी जिद के लिए भी जाने जाते हैं। यहां भी उनकी जिद और जनता के बीच जाने का जुनून दिखा। नक्सलियों द्वारा आत्मघाती धमकी का मामला सामने आने के बाद मोदी पहली बार किसी नक्सल प्रभावित राज्य के दौरे पर हैं।

उनकी सुरक्षा में लगी एसपीजी ने उन्हें रोड शो न करने की सलाह दी थी। मोदी ने औपचारिक रोड शो तो नहीं किया लेकिन भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र में मोदी के काफिले को देखने जुटी भारी भीड़ को देख वह रोड शो के मूड में आ गए। सुरक्षा चिंता छोड़ कार का दरवाजा खोल कर आधा शरीर चलते वाहन में ही बाहर निकाल लिया। लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करने लगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को दी ऐसी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां नया रायपुर में एकीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण करने के बाद क्रिस्टल हाउस स्कूल नया रायपुर के नन्हें बच्चों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह भी उनके साथ थे। बच्चों ने बाल सुलभ अंदाज में प्रधानमंत्री जी को अपनी दिनचर्या और स्वच्छता की बातें बतलायी।

उन्होंने कहा कि वो न तो स्वयं कचरा फैलाते है बल्कि दूसरों को कचरा फैलाने से रोकते भी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से बड़े प्यार से उनसे कहां कहां से है, कैसी पढ़ाई करते है, क्या क्या खेलते के बारे में पूछा जिसका की बच्चों ने बड़े ही आदर से उनका जवाब भी दिया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से कहा कि वो इसी तरह मेहनत करें, पढ़े, खूब खेले और बड़ा होकर बड़े काम करें। उन्होंने बच्चों से आज से शुरू हो रहे फूटबाल वल्र्ड कप को भी देखने को कहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत सहित विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मनीषा अग्रवाल उपस्थित थे।

Exit mobile version