Site icon Yashbharat.com

इसरो ने PSLV-C49 से 10 उपग्रहों को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

07 11 2020 pslv07c 2020117 15241

ISRO Launches PSLV-C49: इसरो ने PSLV-C49 से 10 उपग्रहों को सफलतापूर्वक किया लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। ISRO ने 10 उपग्रहों के साथ प्रक्षेपण यान PSLV-C-49 को लॉन्च किया। इसे दोपहर में 3.02 मिनट पर लॉन्च किया गया। PSLV-C49 देश के रडार इमेजिंग उपग्रह और 9 अन्य विदेशी उपग्रहों को लेकर रवाना हुआ।

मिशन डायरेक्टर ने पीएसएलवी को लॉन्च करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद पूरा अधिकार कम्प्यूटर के पास चला जाता है और वह अपनी तरफ से सारे उपकरणों और डेटा को चेक करता है।

इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग के लिए श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में शुक्रवार दोपहर को उल्टी गिनती शुरू हई थी। भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल अपने 51वें अभियान में अन्य देशों के नौ सैटेलाइटों के साथ भारत के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-01 (Earth Observation Satellite EOS-01) को लॉन्च करेगा। PSLV-C49 से जिन उपग्रहों को लॉन्च किया जाएगा, उनमें भारत का एक, लिथुआनिया का एक, लक्जमबर्ग के चार और अमेरिका के चार सैटेलाइट हैं।

ISRO के वैज्ञानिक आरसी कपूर ने कहा कि EOS-01 अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट का ही एक एडवांस्ड सीरीज है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर रडार लगाया गया है जो किसी भी समय और किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रख सकता है। इस सैटेलाइट की खासियत यह है कि बादलों के बीच भी पृथ्वी को देखा जा सकता है और स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकती हैं। इस सैटेलाइट के जरिए हर समय देश की सीमाओं की निगरानी की जा सकेगी। खेती और आपदा प्रबंधन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

Exit mobile version