Site icon Yashbharat.com

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें

मुंबई। इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अभिनेता के पास अमेरिकी नागरिकता है।

दरअसल, अभिनेता इमरान खान हाल ही में मुंबई के क्रांति मैदान में आयोजित चीफ जस्टिस प्रोटेस्ट (CJP) में शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की थी।

 

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस क्यों मिला?

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है। ऐसे में भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इसी सिलसिले में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है।

 

इमरान खान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से ही वह चर्चा में हैं। अब भारत छोड़ने के नोटिस के बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया है।

 

हालांकि, इस मामले में अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

Exit mobile version